फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसएसवी डिग्री कॉलेज में आज होगा गांव महोत्सव का आगाज

Thu, 01 Jun 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय अमर उजाला गांव महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

गांव महोत्सव का शुभारंभ दोपहर ढाई बजे मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया और जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा करेंगी।
कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों द्वारा नृत्य, गायन, जूडो कराटे, बॉडी बिल्डिंग की शानदार प्रस्तुति दी जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय ज्योतिष कर्मकांड सभा के तत्वावधान में शंखनाद से किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक खेती और जैविक खेती की जानकारी देंगे। साथ ही मेला परिसर में लगने वाले स्टॉलों से किसान छूट पर आकर्षक यंत्र ले सकेंगे।

-मेले में कराएं निशुल्क स्वास्थ्य जांच-
कार्यक्रम में अस्पतालों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इसमें विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ ही निशुल्क दवाएं भी मिलेंगी। जिलेभर से कोई भी मेले में आकर, अपनी जांच आसानी से करा सकेगा।
विज्ञापन


खेतों की उर्वरक शक्ति की कराएं जांच
गांव महोत्सव में कृषि विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया है, इसमें किसान अपने खेत की मिट्टी का नमूना दे सकते हैं। जिसकी प्रयोगशाला में जांच कर, किसानों को रिपोर्ट दी जाएगी। यह सुविधा भी निशुल्क होगी।

स्वादिष्ट व्यंजन, शिकंजी का उठाएं लुत्फ
कार्यक्रम में जैन शिकंजी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोग शिकंजी के साथ ही पकोड़ों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा अन्य फूड कॉर्नर भी लोगों की पसंद के व्यंजन तैयार करेंगे।

ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी-
सरस्वती मेडिकल कॉलेज, कैनरा बैंक, देवेंद्र एग्रीकल्चर, अमर इंडस्ट्री, सामिया बिल्डर हापुड़, जीएस मेडिकल एवं आयुर्वेदा सेंटर, सूर्या पॉलिटेक्निक, बजाज प्लेटिना एबीएस, तेज चाय, एप्पी फिज, यूपीआईडीसी, जीएस मेडिकल कॉलेज, डीडीयू-जीकेवाई, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, सिंभावली शुगर मिल, दास एग्रीकल्चर, एसजेएस मोटर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें