हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी ज्ञानंजय सिंह के अपराध व अपराधियों पर शिंकजा कसने के अभियान के तहत नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने राधेश्याम निवासी गांव छबीला ढीका पटना बिहार हालपता झुग्गी रोड गाजीपुर डेरी पूर्वी दिल्ली व विशाल सागर निवासी गांव गौनेरीदान पीलीभीत हालपता सीमा डेयरी वालों के किराए के मकान गांव भोवापुर कौशांबी जिला गाजियाबाद एक गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी अपने अपना गैंग बनाकर अपने साथियों के साथ लूट, चोरी, धोखाधड़ी आदि जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिला हापुड़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।