हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने संगठित गैंग बनाकर बाइक चोरी व अन्य चोरी की घटनाएं कर आर्थिक लाभ अर्जित करने वाले गैंग के सरगना समेत आठ शातिर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने गैंग का सरगना पप्पू निवासी गांव इमलिया, सदस्य नसीर निवासी मोहल्ला फैसलाबाद मदीना मस्जिद वाली गली, जीशान निवासी मोहल्ला कोठरा गांव शाहनगर, शकील अहमद निवासी मोहल्ला धनेड़ा मोड, अमित कुमार निवासी मंदिर वाला मोहल्ला गांव चांदपुर पूठी, अनस निवासी गांव शाहनगर चांद मस्जिद के सामने, बंटी निवासी गांव नयाबांस साहनपुर मलिक की मंढ़ैया व साजिद खान निवासी कस्बा अगौता जिला बुलंदशहर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।