हापुड़। सब्जियों के बाद फलों पर भी महंगाई की मार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। टमाटर फुटकर में अभी भी 240 से 250 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि सेब जैसे फल भी आम लोगों की पहुंच से दूर हो गए हैं। कुल मिलाकर सब्जी, मसालों के बाद फलों के दामों में वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
मंडी में टमाटर की आवक लगातार कम हो रही है। हिमाचल से भी अभी भी टमाटर यहां नहीं आ पा रहा है, जिसके कारण अब केवल बंगलुरु का टमाटर ही मंडी पहुंच रहा है। शनिवार को हापुड़ मंडी में एक कैरेट यानि 25 किलो टमाटर चार हजार रुपये में बिका। जबकि फुटकर में अभी भी टमाटर के भाव 240 व 250 रुपये किलो बेचा जा रहा है। टमाटर के साथ साथ सब्जी में इसके विकल्प के रूप में प्रयोग किए जा रहे करौंदे के दाम भी बढ़ने लगे हैं। बाजार में करौंदा पिछले पंद्रह दिनों में सौ रुपये किलो से बढ़कर 150 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं, फलों के दाम भी बढ़े हुए हैं। बाजार में सेब के दाम 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, वहीं केला भी 60-70 रुपये दर्जन बिक रहा है।
महंगाई से आम लोग परेशान
बाजार में सब्जी और फलों पर महंगाई आम लोगों के बजट से बाहर हो चुकी है। मसालों में आग लगी है, जिम्मेदार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। -राखी शर्मा।-फोटो- ५
महंगी सब्जी के विकल्प भी महंगे-
टमाटर महंगे होने के बाद महिलाओं ने सब्जियों में करौंदे डालने शुरू कर दिए थे। लेकिन अब करौंदा भी महंगा हो गया है। महिलाएं अब इमली का प्रयोग कर रही हैं।-कनिका सिंहल।-फोटो-६
बाजार में फलों की स्थिति -
फल दाम प्रति किलो
सेव 200
केला 70
आम 50
मौसमी 50
अनार 140
पपीता 50
आलू बुखारा 140
तरबूज 50
बब्बूगोसा 100