फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धोखाधड़ी से कराया बैनामा, चेक हुआ बाउंस

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई में धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। गांव निवासी किसान कमलनेत्र त्यागी ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कमलनेत्र ने बताया कि गांव में एक जमीन का बैनामा आरोपी अजयपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह को किया था। जिसकी कीमत 5 लाख 30 हजार रुपये थी। जिसमें आरोपियों ने एक लाख रुपये नकद धनराशि देकर दो लाख का चेक और दो लाख रुपये बाद में देने की बात कही। लेकिन पीड़ित चेक लेकर जब बैंक शाखा पहुंचा तो खाते में धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद पीड़ित आरोपियों के पास शेष धनराशि लेने पहुंचा तो आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है जमीन का बैनामा कराने वाले आरोपियों ने धोखाधड़ी की है। जिसमें आरोपी ओमपाल सिंह, सतपाल, रणवीर, जितेंद्र और तेजवीर सिंह के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले मं मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आठ आरोपियों पर धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें