फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुरादाबाद के सराफ से तीन लाख की ठगी असली सोने के आभूषण दिखाकर नकली बेचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र में मुरादाबाद निवासी एक सराफा व्यापारी को सोने के असली आभूषण दिखाकर नकली आभूषण बेच दिए गए और तीन लाख रुपये की ठग लिए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज मुकदमे में संजय कुमार गोयल निवासी लाईनपार लक्ष्मणपुरी मुरादाबाद ने बताया कि वह सोने चांदी का व्यापारी है। उसकी एक अज्ञात व्यक्ति से मुलाकात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई थी। जहां एक व्यक्ति ने झांसा देकर उसका मोबाईल नंबर ले लिया था। 21जनवरी 2023 को उस व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने पुश्तैनी सोने चांदी के जेवरात बेचने को कहा। 29जनवरी 2023 को वह उस व्यक्ति के आभूषण खरीदने हापुड़ आया तो उसने उसे गुरुद्वारा निकट आंबेडकर चौक पर मिलने के लिए बुलाया। ई रिक्शा में बिठाकर वह उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गया और सोने के आभूषण दिखाए। दोनेां के बीच तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। व्यक्ति ने जालसाजी कर दिखाया गया माल बदल कर हूबहू पीतल का माल उसको दे दिया और तीन लाख रुपये ले लिए। जानकारी होने पर उसने फोन किया तो आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें