फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक लाख हड़पे

Mon, 02 Sep 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई निवासी उमेर ने तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी मुलाकात नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति से हुई थी। जिसने उसे विदेश मे अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी के लालच में वह आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने वीजा व अन्य कई खर्च के नाम पर उससे एक लाख रुपये ले लिए। उसने इंतजाम कर युवक को रुपये दे दिए। जिसके कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। इस बारे में जब उसने आरोपी से पूछा, तो वह आनाकानी करने लगा। वहीं पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें