सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी आंचल ने बताया कि उसके पति दीपक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर सिंभावली की रेलवे रोड निवासी देवेंद्र सिंह ने उसके पति से पांच लाख रुपये उधार मांगने के बहाने से हड़प लिए। जब उसने अपने पति के रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने दो चार माह में देने की बात कहीं। लेकिन आरोपी ने उनके रुपये नहीं दिए। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।