फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 7.21 लाख हड़पे

Wed, 09 Oct 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव भोनिया निवासी नरगिस ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह काफी समय से गांव बक्सर में रह रही है। जिसके पड़ोस का मकान उसके परिचित ने किराए पर लिया, जिसमें रहकर वह अपना घर बनवा रहा था। पहले तो आरोपी ने मकान पर लिंटर डालने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए। जिसके बाद उसके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख 71 हजार रुपये ले लिए। जिसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को दुबई भेज दिया। जहां बेटा आठ माह तक रहा, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने अपने खर्च पर बेटे को वापस बुलाया। जब उसने आरोपी से इस संबंध में पूछा और अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसके 7 लाख 21 हजार रुपये भी लौटाने से इन्कार कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें