फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुनाफे का लालच देकर 50 हजार हड़पे

Fri, 01 Mar 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रेलवे रोड निवासी संस्कृति बंसल ने 50 हजार रुपये की ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 25 जून 2023 को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर संदेश आया, जिसमें लिखा था कि आप हमारे पास इंस्टाग्राम करिए, हम आपको अच्छा मुनाफा दिलाएंगे। लालच में आकर उसने दो बार पांच-पांच हजार एवं एक-एक बार तीस एवं दस हजार रुपये बैंक खाता में डाल दिए। ठगी का अहसास होने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें