सिंभावली। चीनी मिल में कार्यरत विनोद कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनका खाता क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्ताननगर में स्थित बैंक में है। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अपने बैंक खाते के माध्यम से कोई लेनदेन नहीं किया। इसके बावजूद साइबर ठगों ने उनके खाते से तीन बार में 42 हजार पांच सौ रुपये की नकदी निकाल ली है। बैंक खाते से नकदी निकाले जाने का संदेश मिलने पर उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।