फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अमीन ने वसूली के 38.74 लाख हड़पे, बकायेदारों को थमाई फर्जी रसीद

Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। संग्रह अमीन पर राजस्व वसूली का 38.74 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा बुलाने पर लगातार अनुपस्थित रहने और जांच प्रक्रिया में जानबूझकर सहयोग न करने पर एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार ने एसडीएम के आदेश पर धौलाना थाने में संग्रह अमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह ने बताया कि राजस्व परिषद के अपर आयुक्त वित्त के आदेशों के बाद संबंधित विभागों से धनराशि जमा कराने का सत्यापन किया गया। 19 जून को एसडीएम संतोष उपाध्याय ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर आख्या मांगी तो जांच पड़ताल में सामने आया कि संग्रह अमीन दिनेश चंद्र शर्मा निवासी नारायणपुर बांसका द्वारा राजस्व वसूली के दौरान बकायदारों से वसूली के रूप में 38 लाख 74 हजार 740 रुपये संग्रह किए गए। लेकिन धनराशि की रसीदें संग्रह कार्यालय में जमा नहीं कराई गई। बकायेदारों को दी गई रसीदों की जांच की गई तो उनपर मुहर भी संदिग्ध पाई गई है।

एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय ने बताया कि संग्रह अमीन के विरुद्ध कराई जांच में विभिन्न खामियां मिलने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, उसके निलंबन की भी कार्रवाई जा रही है। यह धनराशि प्रथमा यूपी बैंक धौलाना व बैंक ऑफ इंडिया ब्रजनाथपुर के बकायेदारों समेत विद्युत उपभोक्ताओं से संबंधित है। दस से अधिक उपभोक्ताओं की बड़ी रकम को खाते में जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें