हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान त्रिलोकचंद ने कृषि भूमि समझौते के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी आरोप लगाया है। त्रिलोकचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन का सौदा गांव धनौरा के एक व्यक्ति के साथ तय किया था। जिसमें खरीदार ने उनके खाते में दस लाख रुपये ट्रांसफर किए और 35 लाख रुपये नकद दिए थे। 35 लाख रुपये जमीन का सौदा तय कराने वाले बिचौलिये ने अपने पास रख लिए। बार-बार मांगने के बावजूद बिचौलिये ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। अब आरोपी धमकी दे रहा है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना देहात पुलिस को मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं।