गढ़मुक्तेश्वर। उपाध्याय नगर निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला जनपद अमरोहा के गजरौला में स्थित कॉलेज में जीएनएम में कराया था। दाखिले के दौरान कॉलेज के कर्मचारियों ने उनसे 30 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने पर भी उनकी बेटी का दाखिला नहीं हुआ, तो उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से बात की। कॉलेज प्रबंधन ने जल्द ही सीट खाली होने पर दाखिला करने का आश्वासन दिया, तब तक उनकी बेटी को कक्षा में सुचारू रूप से पहुंचने के लिए कहा। उनकी बेटी कक्षा में भी जाती रही, लेकिन उसे दाखिला नहीं मिल सका। जिस कारण उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से अपनी रकम वापस मांगी, तो बहानेबाजी की गई। अब पैसे लौटाने से साफ इन्कार कर दिया है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।