हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी महकार सिंह से यूनिवर्सिटी में फीस जमा करने के नाम पर एक कंपनी के मालिक ने 2.92 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली में कंपनी के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महकार सिंह ने बताया कि उसका भतीजा विवेक चौधरी इंग्लेंड पढ़ने के लिए गया था। उसकी करीब 2.92 लाख रुपये फीस पटियाला स्थित आईलाइट्स स्टूडियो कंपनी के मालिक के माध्यम से यूनिवर्सिटी में जमा कराने के लिए दी थी। लेकिन कंपनी के मालिक ने यह फीस यूनिवर्सिटी में जमा नहीं की। उसने कई बार अपने रुपये का तकादा किया, लेकिन कंपनी मालिक उसके रुपये नहीं लौटा रहा है। आरोपी अब उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया एसपी के आदेश पर पटियाला स्थित आईलाइटस स्टूडियो कंपनी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।