फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला पर लगाया 2.20 लाख हड़पने का आरोप

Fri, 09 Jan 2026 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी बबिता ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने साथ पूनम, गुड्डी, मुन्नी, स्नेहा, रीना, रितु, राजबीरी, शकुंतला, ओमकारी, सत्तो के साथ मिलकर लक्ष्मी के नाम से समूह का संचालन करती हैं। उनका समूह गांव की महिलाओं को ब्लॉक व सरकार की तरफ से ऋण दिलाने का काम करता है। इस समूह में रुपयों के लेन-देन और हिसाब का सभी ब्योरा लिखने का काम गांव की ही महिला करीब दो साल से कर रही है। जब भी समूह की कार्यकर्ताओं ने आरोपी महिला से हिसाब के बारे में जानकारी की, तो उसने हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया। सितंबर में सख्ती से हिसाब मांगा गया, तो उसमें दो लाख 20 हजार रुपये की हेराफेरी निकली। इस बारे में पूछने पर महिला ने रुपया बैंक खाते में होने की बात कही। लेकिन, बैंक खाते में भी कोई रुपया नहीं मिला। इसी बीच आरोपी महिला गांव छोड़कर अपने मायके चली गई। वहीं, रुपया मांगने पर महिला का पति और ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ अभद्रता और-गलौज करते हैं। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें