फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Mon, 15 Dec 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी प्रदीप शर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि उन्होंने तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में 14 बीघा जमीन को खरीदने का सौदा तय किया था। जमीन 56 लाख रुपये में खरीदना तय हुआ। जमीन के मालिक और उसके साथियों ने कई बार में उनसे 15 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाकी रकम बैनामा कराने के समय देना तय किया गया। उन्होंने कई बार आरोपियों से बैनामा कराने के लिए कहा, लेकिन आरोपी टालते रहे। इसी दौरान 30 अक्तूबर को आरोपियों ने दूसरे लोगों को जमीन बेच दी। जानकारी होने पर जब उन्होंने आरोपियों से पूछा, तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें