फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: व्यापारी को झांसा देकर दो युवक हजारों के बर्तन लेकर फरार

Thu, 11 Sep 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कसेरठ बाजार स्थित एक बर्तन की दुकान से दो युवकों हजारों रुपये के बर्तन लेकर रफूचक्कर हो गए। बर्तन व्यापारी तुषार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कसेरठ बाजार निवासी पुलकित जैन की दुकान पर स्कूटी सवार दो युवक पहुंचे थे। उन्होंने 5350 रुपये के बर्तन खरीदे और 150 रुपये नगद भुगतान किया। इसके बाद उन्हाेंने 5500 रुपये ऑन लाइन भुगतान करने की बात कही। युवकों ने मोबाइल नेटवर्क दिक्कत करने का बहाना बनाया। इसी बीच व्यापारी अपने काम में लग गया, लेकिन मौके पाते ही दोनों युवक बर्तन लेकर फरार हो गए। बर्तन व्यापारी ने आरोपियों की काफी तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि आरोपी फुटेज में कैद हो गए हैं। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर ठगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें