हापुड़। मरम्मत कार्य के चलते वझीलपुर बिजलीघर से जुड़े आठ गांवों की बिजली सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी।
उपखंड अधिकारी द्वितीय हिमांशु सचान ने बताया कि वझीलपुर उपकेंद्र पर अनुरक्षण माह के अंतर्गत 33 केवी विद्युत लाइन व मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इस बिजली घर से जुड़े गांव दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, रजपुरा, सूदना, मुरादपुर निजामसर व असरा की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान कुछ समय अधिक भी लग सकता है। इसलिए विभाग ने अभी लगभग चार घंटे का समय लिया है। आपूर्ति बंद रहने से आठ गांवों के करीब चार हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी। संवाद