फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए बनेंगी 19 अस्थाई पुलिस चौकियां

Mon, 03 Jul 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभागों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन इस बार कांवड़ियों की अधिक भीड़ को देखते हुए इनकी सुरक्षा भी कड़ी चुनौती होगी। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन से लेकर सुरक्षा के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है। जनपद में तैनात 1726 पुलिसकर्मियों को शिवभक्तों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले में 19 अस्थाई चौकियां बनाई गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार व ब्रजघाट से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ उठाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। जबकि इससे भी अधिक संख्या में शिवभक्त विभिन्न मार्गों से होते हुए गंतव्य को रवाना होते हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर रूट डायवर्जन के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। हालांकि यह कब से कब तक लागू रहेगा, यह कांवडिय़ों की संख्या पर निर्भर करेगा। यातायात व्यवस्था के लिए करीब 500 यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जबकि जनपद के विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मी किसी न किसी रूप में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में रहेंगे। कांवड़ मार्गों और शिविरों में सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। जबकि चार रूटों पर 19 अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाएंगी, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। आठ आठ किलोमीटर के दायरे में गरुड़ वाहिनी तैनात रहेगी। सभी पुलिसकर्मी वायरलैस सेट के जरिए आपस में संपर्क में रहेंगे। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस बल को मौके पर पहुंचा दिया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की जद में रूट रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में खासकर मार्गों पर 24 घंटे नजर बनाकर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमरोहा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक-

हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुकेश चंद मिश्रा की अमरोहा एसएसपी आदित्य लांगे व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सामंजस्य बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें