फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नौ नमूने

Thu, 07 Aug 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में जगह-जगह कार्रवाई करते हुए नौ नमूने लिए। सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि गांव टियाला में रॉयल स्वीट एंड रेस्तरां से मलाई घेवर और बालूशाही, कुचेसर रोड चौपला पर जिंदल किराना स्टोर से साबुत धनिया, अंकित डेयरी से पनीर, राजपुर गांव में शकील अहमद के यहां से दूध के दो व पनीर का एक नमूना, कोठी गेट पर जिंदल स्वीट्स पर घेवर का नमूना, बंसल ब्रदर गांधी गंज से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर टीम ने कार्रवाई की है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव, आरपी गंगवार, आरपी गुप्ता, सोमेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें