फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेंगू के पांच मरीज मिले, 29 पहुंची संख्या

Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं, जिसमें छह साल के बच्चे समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। आठ मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है, जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सरकारी लैब ने इन मरीजों में पुष्टि की है। विभाग की टीम ने 86 घरों में लार्वा नष्ट कराया है। इसके अलावा वायरल और टाइफाइड भी मरीजों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. प्रदीप मित्तल ने बताया कि बरसात के बाद से मच्छरजनित रोगों का प्रकोप बढ़ा है। हालांकि वायरल और टाइफाइड के केस अधिक आ रहे हैं। वायरल बुखार में मरीजों की ब्लड प्लेटलेट्स गिरकर एक लाख से कम रह रही हैं। जबकि जांच में इनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही। ऐसे में साफ है कि प्लेटलेट्स गिरना डेंगू के ही लक्षण नहीं हैं।

स्वास्थ्य विभाग की लैब में एलाइजा टेस्ट के बाद पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर दी गई है। जिले में अब डेंगू से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29 पहुंच गई है। गनीमत है कि इस बार अभी तक रिकॉर्ड में कोई मौत शामिल नहीं हुई है। मलेरिया के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। बुखार के साथ जोड़ों में दर्द को लेकर अधिकारी चिकनगुनिया की भी जांच करा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों में डायरिया का असर दिख रहा है। फेफड़ों में कफ जमना, इंफेक्शन के मरीज भी बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में आ रहे हैं।
विज्ञापन




डेंगू के लक्षण-

* सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द।

* जी मिचलाना, उल्टी लगना।

* आंखों के पीछे दर्द।

* ग्रंथियों में सूजन।

* त्वचा पर लाल चकत्ते होना।



डेंगू का कोई मरीज गंभीर नहीं

जिले में डेंगू का कोई मरीज गंभीर नहीं है, दवाओं से मरीज आसानी से स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है। संदिग्धों के नमूनों की जांच भी करा रहे हैं।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें