फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्रजघाट क्षेत्र के बलवापुर आलमगीरपुर निवासी कैलाश ने बताया कि दो वर्ष पहले ब्रजघाट निवासी दो युवकों से मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी।दोनों युवकों ने उसकी सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही। जिसके चलते उसने अपने परिजनों से वार्ता की, सरकारी नौकरी मिलने के लालच में परिजनों ने भी हामी भर दी। जिसके बाद उसने आरोपियों से नौकरी दिलाने के लिए कहा। इस दौरान दोनों युवकों ने झूठ बोलकर 3.50 लाख नकद, 1 लाख चेक और 50 हजार दोबारा से चेक द्वारा ले लिए। आरोपियों को पैसे दिए हुए दो साल बीत गए हैं, अभी तक नौकरी नहीं लग पाई है। पीड़ित ने अपने पैसे वापस लेने के लिए कहा तो आरोपियों ने अभद्रता की और पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। साथ ही पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने इस संबंध में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें