कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में शराब ठेके के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच युवक घायल हो गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला बुलंदशहर के गांव कटक निवासी अभिषेक व आकाश बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार की दोपहर कुचेसर चौपला से अपने गांव लौट रहे थे। गांव बनखंडा स्थित शराब ठेके पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में अभिषेक, आकाश व दूसरी बाइक पर सवार संदीप, हरीश व मोंटी त्यागी निवासी गांव बनखंडा घायल हो गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।