फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मैंगो शेक पीने से परिवार के पांच बच्चे हुए बीमार

Fri, 03 May 2024 09:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। घर पर मैंगो शेक बनाकर पीने से एक परिवार के पांच बच्चे बीमार हो गए। हालांकि मामले में अभी तक किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


शमशाद रोड निवासी व्यक्ति बृहस्पतिवार की रात बाजार से आम खरीद कर घर लाया था। सुबह बच्चे मैंगो शेक पीकर स्कूल चले गए। दोपहर को बच्चों की स्कूल में अचानक तबीयत खराब हो गई। स्कूल प्रबंधन ने मामले की सूचना बच्चों के परिजनों को दी। वहीं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार फूड प्वाइजनिंग के कारण बच्चों की तबीयत खराब हुई थी। बच्चों की हालत सही है। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, अभी तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियामानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें