फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई किसान की हत्या में पांच गिरफ्तार, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव में पूजा कर लौट रही किशोरी को रोककर गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी, उसकी बहन और किसान पिता पर हमला कर दिया। जिसमें किशोरी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में घायल की उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। इस वजह से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटना में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि रविवार की देर शाम उसकी भतीजी मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जहां से लौटने के दौरान रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ित का कहना है कि भतीजी के शोर मचाने पर उसकी बेटी मौके पर पहुंची और विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घर पहुंचकर दोनों ने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इस दौरान आरोपी पक्ष के छह लोग उसके घर में घुस आए। जिन्होंने घर में घुसते ही अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित किशोरी का पिता मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने खटपावड़ी से उसके सिर पर वार किया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ में आस्पताल में सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें