फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुरानी रंजिश में किसान पर की फायरिंग

Wed, 24 Jul 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर में पुरानी रंजिश में बाइक सवारों ने घर में सो रहे किसान पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। जबकि एक गोली व्यक्ति की कार में लगी है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने एक फौजी समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी सेंसरपाल ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे वह घर पर सोया हुआ था। इसी बीच गांव के ही फौजी शैंकी व रविंद्र बाइक लेकर यहां पहुंचे और पिस्टल व तमंचे से फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। जबकि एक गोली घर के बाहर खड़ी उसकी कार में लगी है। पीडि़त ने बताया कि चार जून को करीब 11 बजे बुग्गी में टक्कर लगने के विवाद में आरोपी शैंकी, उसका पिता विनोद व जयविंद्र उसके परिवार के धनवीर के घर आए थे। इस दौरान तीनों आरोपी पिटाई करते हुए धनवीर को अपनी कार में बैठाकर ले गए थे। आरोपी शैंकी ने तमंचे की बट से धनवीर के मुंह पर कई वार किए। इसमें धनवीर के तीन दांत भी टूटे थे। इस संबंध में धनवीर ने आरोपी शैंकी, उसका पिता विनोद व जयविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि तहरीर पर आरोपी शैंकी व रविंद्र के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायरिंग करना, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की धारा 109, 352 व 351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें