फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जर्जर तार की चिंगारी से अच्छेजा में 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 08 Apr 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अच्छेजा में जर्जर तार टूटने से किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। महीनों की मेहनत पर पानी फिरने से किसान सिर पकड़कर खेत में बैठ गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया। ृसूचना के बावजूद ऊर्जा निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जब तक आग बुझी, तब तक काफी नुकसान हो गया था।
विज्ञापन

अच्छेजा में किसान कुसुमांकर त्यागी, सुधाकर त्यागी, योगेश्वर त्यागी, विनोद त्यागी, संजय त्यागी, कपिल त्यागी, कमलेश त्यागी के खेतों के ऊपर से जर्जर विद्युत लाइन जा रही है। इस लाइन को बदलवाने के लिए किसान कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, पिछले साल भी तार टूटने से किसानों की फसल जल गई थी।
शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन टूट गई। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान कुछ समझ पाते, इससे पहले ही फसल में आग की लपटे उठने लगीं। अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसानों की करीब 40 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ऊर्जा निगम में भी सूचना दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी, अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका। किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। भाकियू के जिला प्रभारी व अच्छेजा निवासी राधेलाल त्यागी ने कहा कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को नुकसान हुआ है, मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान अफसरों का घेराव करेंगे। बता दें कि अब से पहले कई बार फसलें जली हैं, लेकिन मुआवजे की फाइल केवल धूल फांक रही हैं।
-
किसानों को दिलाई जाएगी राहत
टीम को मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाएगा। किसानों का जितना नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट तैयार कराकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। नियमानुसार उन्हें राहत दिलाने का कार्य किया जाएगा। - मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें