फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में देहपा शिव मंदिर में लगी आग, पुजारी की मौत

Sat, 08 Apr 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। देहपा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार देर शाम आग लग गई, जिसमें मंदिर के पुजारी की झुलसकर मौके पर मौत हो गई। पुजारी की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पुहंचे और जांच की। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थानांतर्गत क्षेत्र का गांव देहपा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिसमें प्रति वर्ष हजारों शिवभक्त हरिद्वार समेत अन्य स्थानों से गंगाजल लाकर चढ़ाते है। मंदिर में पिछले चालीस वर्ष से उत्तराखंड के छोटू नाथ महंत पूजा पाठ का काम करते हैं। शनिवार की देर शाम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई, जिसमें मंदिर के पुजारी की झुलसकर मौके पर मौत हो गई। आग को देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक पुजारी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण साजिश के तहत आग लगाने और पुजारी की हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य गांव होने के कारण पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। पुजारी का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद पुजारी की मौत के सही कारणों का पता चलेगा। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें