फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परचून के खोखे में लगाई आग

Sat, 04 Nov 2023 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गांव निजामपुर स्थित परचून के सामान के खोखे में कुछ लोगों ने आग लगा दी। पिलखुवा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के अमर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि गांव रघुनाथपुर का कृष्ण उर्फ लाला पिकअप गाड़ी में अपनी कुछ साथियों के साथ 25 अक्तूबर की रात उसके खोखे पर पहुंचा था। आग के कारण करीब दो लाख रुपये का सामान व 50 हजार रुपये जल गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें