फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिलिंडर से लगी आग से झुलसी महिला की मौत

Mon, 04 Sep 2023 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। दौलतपुर ढीकरी में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में लगी आग से झुलसे छह लोगों में से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। घायलों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम हरिया सैनी के घर खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलिंडर की गैस के रिसाव के चलते आग लग गई थी। जिसमें हरिया सैनी की पत्नी शिमला (48), बेटी रेनू (25), बेटा राहुल (27), नीरज उर्फ चिंकू (30) गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस दौरान दो बच्चे गौरव व लवकुश भी आग की चपेट में आ गए थे। सभी घायलों को सीएचसी धौलाना में इलाज कराने को लेकर भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों और ग्रामीणों ने आग से झुलसे लोगों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई लेकिन दो घंटे तक परिजनों को एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एसडीएम संतोष उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए जीएस मेडिकल पिलखुवा में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। सोमवार सुबह महिला शिमला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला की विवाहित बेटी रेनु के हालत गंभीर बनी हुई है। उधर एसडीएम संतोष उपाध्याय ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें