मेरठ रोड आलोक विहार निवासी दिनेश सराफ की दर्पण क्रेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से केमिकल और पेंट की फैक्टरी है। मंगलवार देर शाम अचानक इसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालते हुए आग को बुझाने के प्रयास किए।
रात तक करीब फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं और आग को बुझाने के प्रयास कर रही थीं। आग के कारण फैक्टरी से बार-बार विस्फोट की आवास सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त थी।
सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर समय से पहुंच गई। आग पर समय रहते काबू कर लिया जाएगा।