फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेड़ से टकरा कर कैंटर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। नवादा की नहर पटरी पर स्टेयरिंग जाम होने के कारण तेज रफ्तार कैंटर पेड़ से टकरा गया, जिससे आग लग गई। चालक ने कूद कर जान बचाई। वहीं पुलिस ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के किठौर निवासी परवेज शुक्रवार की दोपहर कैंटर से सिंभावली आ रहा था। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में नवादा नहर पटरी पर स्थित मजार के सामने पहुंचा, तो कैंटर का स्टेयरिंग जाम हो गया। जिसके चलते परवेज कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन नहर पटरी पर खड़े एक पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने के बाद कैंटर के बोनट में आग लग गई। बोनट से धुंआ उठाता देख चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई और तुंरत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान कैंटर में काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। चालक सुरक्षित है। संभवत: पेड़ से टकराने के बाद शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें