सिंभावली। क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी परवीन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात को आंख खुली तो देख कि पशुओं वाले स्थान पर धुंआ उठ रहा था। उसने तुरंत उठकर देखा तो वहां पर आग लगी हुई थी। शोर मचाने पर परिजन समेत आस पास के ग्रामीण आ गए और आग पर काबू पाया। पीडि़त ने बताया कि आग की चपेट में आने से उसके दो पशु झुलस गए हैं, वहीं, हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने एसडीएम से पीडि़त को सहयोग राशि दिलाने की मांग की है।