फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, सौ मीटर दूर चल रहा था होली मिलन समारोह का कार्यक्रम

Mon, 06 Mar 2023 11:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

मोहल्ला शिवपुरी निवासी दर्शन गोयल की धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में ट्रांस यमुना फर्टिलाइजर के नाम से केमिकल फैक्टरी है। सोमवार रात अचानक फैक्टरी में आग लग गई।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़-मेरठ सीमा स्थित धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ट्रांस यमुना केमिकल फैक्टरी में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें और धुंआ निकलता देखकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को इसकी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बड़ी बात है कि करीब सौ मीटर दूर ही औद्योगिक क्षेत्र का होली मिलन समारोह चल रहा था, जहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरी निवासी दर्शन गोयल की धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में ट्रांस यमुना फर्टिलाइजर के नाम से केमिकल फैक्टरी है। सोमवार रात अचानक फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर फंसे लोग बमुश्किल बाहर निकल पाए। 

लोगों ने फोन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी का टीन-शेड भी गिर गया। कुछ देर मौके पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इसके बाद मेरठ, गाजियाबाद से भी दमकल की गाडिय़ा मौके पर बुलाई गई। 
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि आग किन कारणों से लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें