संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में फैक्टरी में समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। फेज वन के एच ब्लॉक में पॉलीथिन गलाकर प्लास्टिक के गुल्ले और दाना बनाने वाली फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का कच्चा माल जलकर राख हो गया। इस दौरान फैक्टरी में काम करने वाले चार मजदूरों को स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से से कुशल निकाल लिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फेज वन के एच ब्लॉक के प्लॉट संख्या 68 के पास पॉलीथिन गलाकर प्लास्टिक के गुल्ले बनाने वाली कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मजदूरों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पुलिस और दमकल वाहन को मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए मजदूरों को से सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि किराए पर लेकर फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।