बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी अंशुल ने बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2022 को जिला गाजियाबाद थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव डबाना निवासी कौशल कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति कौशल उर्फ गुलटी, ससुर अमर सिंह, सास जगवती, जेठ राजबहादुर, जेठानी मंजू, नन्द निशा उर्फ गुडिया, कोमल, मानसी, अभय रोयल दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इसके कुछ दिनों बाद वह गर्भवती हो गई। उसके पति कौशल मारपीट कर उसे जबरदस्ती गर्भ निरोधक दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 17 जून 2022 को दहेज में गाड़ी लाने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर महिला थाने पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।