फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवती के अपहरण में चार पर मुकदमा

Fri, 08 Dec 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अपहरण के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी को गांव निवासी युवक शिव कुमार बहका फुसलाकर ले गया। बेटी की 15 दिसंबर को शादी होनी है। इस संबंध में जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष वासुदेव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें