फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चलती लाइन पर कटिया डालकर चोरी, 12 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड और रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में ऊर्जा निगम की टीम ने एसडीओ प्रथम देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। इसमें 12 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया, कहीं चलती लाइन पर कटिया डली मिली तो कहीं मीटर बाईपास कर चोरी की गई। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला अलीनगर की गली नंबर तीन में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी की जा रही थी। फीडर पर अधिक लाइनलॉस के कारण यहां मॉर्निंग रेड की गई। इस दौरान मीटर बाईपास, कटिया डालकर चोरी पकड़ी गई। अलीनगर निवासी साजिद, कल्लू, आस मोहम्मद, इस्लाम, इकबाल, नवाब, रहीसू, शहजाद, रऊफ, मोहम्मद इरफान के घर बिजली की चोरी मिली। इसके अलावा दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े मोतीनगर कॉलोनी में तीन उपभोक्ता पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर, रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोट -राजस्व वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लाइनलॉस को कम करने के लिए मॉर्निंग रेड कराई जा रही हैं, उपभोक्ता समय से बिल जमा करें और बिजली की चोरी न करें। - अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें