फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जानलेवा हमले में 13 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Apr 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला कृष्णगंज में घर में घुसकर परिवार पर हमले करने के आरोप में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला निवासी महिला अंजू ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पति को लकवा होने के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसका और उसके पति व बेटी का उत्पीड़न करते थे। 10 नवंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दंपती और उनकी बेटी की कई बार हत्या करने का प्रयास किया था। ससुराल पक्ष के लोग बेटी के अंतिम संस्कार लगे रुपये की मांग की, जिसका 17 नवंबर 2023 को उनके साथ मारपीट की, पति का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कृष्णगंज निवासी संजय वर्मा, धीरज वर्मा, आरती वर्मा, मीनू वर्मा, कुसुम वर्मा, रितिका वर्मा, कबीर वर्मा, शिवम वर्मा, अर्जुन वर्मा और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें