फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Jul 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पिलखुवा क्षेत्र के गांव कास्तला कासमाबाद निवासी महिला ने बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। गांव निवासी राजकुमारी ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके बेटे प्रवीण का पड़ोस में रहने वाले विशांत से किसी बात पर लगभग छह माह पहले झगड़ा हो गया था। इसमें गांव के लोगों ने उन दोनों का आपसी समझौता करा दिया था। लेकिन आरोपी उसके बेटे से रंजिश रखने लगा। 25 मई को उनके बेटे प्रवीण के पास दीपक का फोन आया कि कल अमावस्या है। ब्रजघाट गंगाजी नहाने चलते हैं। इसके बाद दीपक, लविश, मोंटी व विशांत उनके बेटे को शाम को ही घर से बुलाकर ले गए। अगले दिन उनके जेठ के लडके अभिषेक के मोबाइल पर विशांत ने फोन करके जानकारी दी कि ट्रेन में कुछ लड़को से झगड़ा हो गया है। इसमें उन लोगों ने प्रवीण को ट्रेन से नीचे फेंक दिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने इकलौते बेटे प्रवीण की पिटाई कर बेरहमी से हत्या कर ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें