गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में बुधवार की शाम शादी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। हंगामा होने पर वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान लोगों ने एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद