गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ गांव निवासी सुमित ने बताया कि पड़ोसी युवक ने उससे काफी समय पहले पैसे उधार लिए थे। जिसे लेकर वह बार-बार आरोपी पर पैसे लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। सोमवार की शाम एक बार फिर उसने आरोपी से तकाजा किया, तो युवक ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। जिसकी जानकारी मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं आरोपी के साथी भी वहां आ गए और मारपीट होने लगी। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपसी लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद