गढ़मुक्तेश्वर। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि रविवार को बहादुरगढ़ थाने में तैनात एसआई मनवीर सिंह पुलिस क्षेत्र के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह गांव आलमनगर में पहुंचा तो देखा कि गांव निवासी सुमित, सोनू, रजनी, मीनू समेत दूसरे पक्ष के रोहित, पूजा, कृष्णवीर सिंह, पप्पू आपस में गाली गलौज कर मारपीट कर रहे है। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी हंगामा करते हुए एक दूसरे पर हमला किया। मारपीट के दौरान सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बताया कि एसआई की तहरीर पर पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।