हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को दो बच्चे कंकर से खेल रहे थे। एक बच्चे ने दूसरे को कंकर मार दिया। इस पर वह बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा और परिजनों से यह बात बताई। इसके बाद बच्चे की मां ने दूसरे की मां से इसका विरोध किया। विरोध करने पर दोनों महिलाओं में गाली गलौज शुरू हो गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।