गढ़मुक्तेश्वर। किसान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को शासन स्तर से दो किलो सरसों का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि गेहूं के साथ ही जनपद में सरसों भी बहुतायत में उगाई जाने वाली फसल है। सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर 25 अक्तूबर तक सरसों की बिजाई करने का उपयुक्त समय माना जाता है। उन्होंने बताया कि जनपद के किसानों के लिए गढ़ के साथ ही सिंभावली, धौलाना और हापुड़ के राजकीय बीज भंडारों पर सरसों के उत्तम बीज की मिनी किट शासन स्तर से उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। एक मिनी किट में मौजूद दो किलोग्राम बीज एक एकड़ जमीन में बोआई के लिए पर्याप्त है। दर्शन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर किसान बीज भंडारों से निशुल्क किट ले सकते हैं। बिना पंजीकरण बीज नहीं मिल सकेगा। संवाद