फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर लेकर गरजे किसान, लगा जाम

विज्ञापन
गढ़ रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़।
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली। 300 से ज्यादा ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में दाखिल हुए। किसानों की भारी संख्या देख भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। डीएम को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने कहा कि जिले के किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल रहा है, इससे किसान आर्थिक तंगी से परेशान हैं। आवारा जानवर लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उनके द्वारा जान माल की हानि का भी लगातार खतरा बना हुआ है। एचपीडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण अवैध कालोनियां बड़े पैमाने पर काटी जा रही हैं, जिन पर एचपीडीए, जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह और मंडल सचिव चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि एचपीडीए द्वारा गांवों को अधिसूचित कर 29 प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क वसूलने के बावजूद भी उन गांवों में विकास कार्य न किया जाना, किसानों के द्वारा किए गए निर्माण कार्य को सील करना आदि प्रमुख समस्याएं हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि गंगा खादर क्षेत्र में किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान के आंकलन के लिए तत्काल प्रभाव से एक समिति का गठन कर शासन द्वारा किसानों को तत्काल मदद दिलाई जाए एवं गंगा के किनारे जनपद की सीमा में स्थाई बांध के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। किसानों के नलकूपों को मिल रही लो वोल्टेज की समस्या एवं ट्रांसफाॉर्मरों के ओवरलोड चलने के कारण बार-बार फुंकना, किसानों की मर्जी के बिना नलकूपों पर मीटर लगाना, विभाग द्वारा अवैध वसूली एवं प्रताड़ित किया जा रहा है।

जिले के आलू उत्पादक किसानों से शीत भंडार गृह के मालिकों द्वारा कम समय के भंडारण के बावजूद भी पूरे साल का किराया लिया जा रहा है, जबकि पड़ोस के जनपदों में ऐसा नहीं है। सहकारी समितियां एवं खाद बिक्री की दुकानों द्वारा किसानों को उनकी इच्छा के विरुद्ध नैनो यूरिया की शीशी खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्विस रोड का खस्ताहाल होना, पानी की निकासी न होना, रेलवे अंडरपास में पानी भरने की समस्या का समाधान कराया जाए।

इन मांगों के निस्तारण को लेकर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे लेकिन, किसान डीएम को ही ज्ञापन देने की मांग करने लगे। इस पर डीएम ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनीं और ज्ञापन लेकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, उदयवीर सिंह, यशवीर सिंह, अनुज प्रधान, टेनपाल सिंह, जेके सिंह, संदीप सिंह, इमरान, रणपाल सिंह, दिनेश गुप्ता, बाबूराम तोमर, राकेश प्रधान, जहीर प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें