फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव के बाहर घेर में मिला किसान का शव हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। पबला गांव में किसान का शव घेर पर मिला है। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान होने के कारण ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लगने का दावा कर रही है। थाने पर अभी तक इस बाबत किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव पबला निवासी सुरेश तोमर (50) गुलाब के फूलों की खेती करता था। गांव के बाहर एकांत में उसका घेर स्थित है। मृतक के पुत्र भुवनेश ने बताया कि वह शुक्रवार की रात फूल तोड़कर उन्हें बेचने दिल्ली गया था, शनिवार की सुबह घेर में पहुंचा तो शव चारपाई पर पड़ा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, मामले की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे वह किसान की हत्या किये जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।

शराब पीते समय झगड़ा होने की आशंका : ग्रामीणों का कहना है कि मृतक किसान शराब पीने का आदी था। उनका मानना है कि शुक्रवार की रात शराब पीने के दौरान विवाद हो गया और किसान के चोट आने से मौत हो गई है। लेकिन सभी मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच से पता चला है कि मृतक ने शुक्रवार की रात साथियों के साथ शराब पी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृतक की मौत के कारणों का सही पता चलेगा। मृतक का शव पीएम के लिए हापुड़ स्थित मोर्चरी भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें