गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी 50 वर्षीय किसान राशिद पहलवान शुक्रवार की देर शाम खाना खाने के बाद घर से बाहर किसी काम से आए। वह हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राशिद को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि चालक को हिरासत में लेते हुए बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।