धौलाना। कपूरपूर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत में खाना खाकर टहलने निकले किसान पवन सिंह (46) को गहलौत पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा था।सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। जल्द ही वाहन का पता लगा लिया जाएगा।
-